21st February History

Sat 22-Feb-2025,11:05 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

21st February History
  • 1999 – पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने लाहौर घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए।

  • 2004 – लॉन टेनिस में सानिया मिर्जा डब्ल्यूटीए खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं।

  • 2008 – अनिल अंबानी की ‘रिलायंस कम्यूनिकेशन’ ने यूगांडा की कंपनी ‘अनुपम ग्लोबल सॉफ्ट’ का अधिग्रहण किया।

Madhya Pradesh / Jabalpur :

Jabalpur/ 21st फरवरी का दिन इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ जुड़ा हुआ है। यह दिन न केवल ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह रहा है, बल्कि इसने हमें संघर्ष, बलिदान और विचारशीलता का संदेश भी दिया है।

"इतिहास केवल घटनाएँ नहीं कहता, वह सभ्यता की आत्मा का दर्पण होता है— अज्ञात"

(21st February) की महत्वपूर्ण घटनाएँ-

1613 – माइकल रोमारोव रूस के जार बने और तभी से वहाँ रोमानोव वंश का शासन स्थापित हुआ।

1707 – औरंगज़ेब की मौत अहमदनगर में हुई।

1795 – डचों ने सीलोन, श्रीलंका अंग्रेज़ों को सौंप दिया।

1842 – अमेरिका में सिलाई मशीन का पेटेंट कराया गया।

1848 – कार्ल मार्क्स और फ्रेडरिक एंजेल्स ने कम्युनिस्ट पार्टी का घोषणा पत्र प्रकाशित किया।

1907 – अंग्रेज़ी भाषा के कवि आडेन का जन्म।

1914 – बर्दुन का युद्ध प्रारम्भ।

1916 – प्रथम विश्व युद्ध में फ़्रांस में बर्डन की लड़ाई भड़की।

1919 – बावारेवा के प्रधानमंत्री कुर्तरिजनर की हत्या म्यूनिख में हुई।

1925 – न्यूयॉर्कर मैगजीन के प्रथम संस्करण का प्रकाशन हुआ।

1943 – ब्रिटेन नरेश जार्ज षष्ठ ने रूसियों को सम्मानित किया।

1946 – मिस्र में ब्रिटेन के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन।

1948 – स्वतंत्र भारत के संविधान का प्रारूप संविधान सभा के अध्यक्ष के समक्ष रखा गया।

1952 – ढाका (उस समय पूर्वी पाकिस्तान) में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर तब गोलियां चलाईं जब वे बांग्ला को आधिकारिक भाषा का दर्जा देने की मांग कर रहे थे। बाद में इस आधिकारिक दर्जा दिया गया और बांग्लादेश में इसके बाद से यह दिन भाषा आंदोलन के स्मारक के रूप में मनाया जाने लगा । यूनेस्को ने इसे बाद में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस घोषित किया।

1959 – नई दिल्ली में प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की स्थापना हुई।

1963 – सोवियत संघ ने अमेरिका को चेतावनी दी कि क्यूबा पर हमला विश्वयुद्ध में बदल सकता है।

1973 – सिनाई रेगिस्तान में, इजरायली लड़ाकू विमान ने लीबिया अरब एयरलाइंस के विमान-114 को मार गिराया जिससे इसमें सवार 108 लोगों की मौत हो गई।

1974 – युगोस्लाविया ने नया संविधान स्वीकार किया।

1975 – राष्ट्रसंघ मानवाधिकार आयोग ने अधिकृत अरब क्षेत्रों में दमनात्मक कार्रवाई के लिए इस्रायल की कड़ी निंदा की।

1981 – नासा ने सेटेलाइट कोमस्टर-4 का प्रक्षेपण किया।

1986 – दक्षिण अफ्रीका सरकार ने जोहान्सबर्ग और डरबन अश्वेतों के लिए खोले।

1990 – कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन ने राजकुमार सिंहानुक से बैंकाक में शांतिवार्ता की।

1991 – अल्बानिया में राष्ट्रपति ने पुलिस विद्रोह के बाद नई सरकार के गठन की घोषणा की।

1992 – चीन से शंघाई शेयर बाज़ार में विदेशियों को कामकाज की अनुमति दी।

1996 – हब्बल अंतरिक्ष द्वारा भेजे गये चित्रों की सहायता से 'ब्लेक होल' के अस्तित्व का पता चला। अंतरिक्ष यान सोयूज टीएम 23 कक्षा में स्थापित।

1999 – पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने लाहौर घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए।

2000 – भारतीय मूल के 52 वर्षीय उज्जल दोसांझ कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया प्रान्त के नये मुख्यमंत्री (प्रीमियर) बने।

2001 – इजरायल में एहुक बराक का गठबंधन सरकार में शामिल होने से इंकार, राजनीति छोड़ने की घोषणा। सहस्रशताब्दी के महाकुंभ का समापन।

2004 – लॉन टेनिस में सानिया मिर्जा डब्ल्यूटीए खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं।

2005 – स्पेन के निवासियों ने जनमत संग्रह में यूरोपीय संघ के संविधान का व्यापक समर्थन किया।

2008 – अनिल अंबानी की ‘रिलायंस कम्यूनिकेशन’ ने यूगांडा की कंपनी ‘अनुपम ग्लोबल सॉफ्ट’ का अधिग्रहण किया।

2008 – प्राइवेट एयरलाइंस जेट एयरवेज ने एयर कनाडा के साथ रणनीतिक गठजोड़ किया।

2010 – सऊदी अरब की सरकार ने महिलाओं को वकालत करने की अनुमति देने संबंधी क़ानून लाने का फैसला किया। यह क़ानून महिलाओं को परिवार से जु़डे तलाक जैसे मुक़दमों की पैरवी का अधिकार देगा।

2013 – भारत के हैदराबाद में सिलसिलेवार बम धमाकाें में 17 लोगाें की मौत, 119 घायल हुए।

(21st February) के दिन जन्में प्रसिद्ध व्यक्ति-

1894 – भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक शांति स्वरूप भटनागर का जन्म।

1896 – कवि, उपन्यासकार और कहानीकार सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला' का जन्म।

1980 – भारतीय रेसिंग ड्राइवर प्रतिभा सुरेशवारन का जन्म।

(21st February) के दिन हुए प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन-

1991 – भारतीय अभिनेत्री और गायिका नूतन का निधन।

1970 – भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल हरि विनायक पाटस्कर का निधन।

1829 – कर्नाटक की वीरांगना और स्वतंत्रता सेनानी रानी चेन्नम्मा का निधन।

1998 – भारतीय चरित्र अभिनेता ओम प्रकाश का निधन हुआ।

इतिहास में 21 फरवरी के महत्वपूर्ण दिन

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस : यूनेस्को द्वारा 1999 में स्थापित, यह दिवस भाषाई और सांस्कृतिक विविधता और बहुभाषावाद को बढ़ावा देता है। यह बांग्लादेश में 1952 के बंगाली भाषा आंदोलन की याद दिलाता है, जहाँ अपनी मातृभाषा, बांग्ला को मान्यता देने की वकालत करने वाले छात्रों को ढाका में पुलिस द्वारा मार दिया गया था।